{"_id":"5be48b37bdec22233165e36e","slug":"41541704503-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट शिक्षण संस्था के लिए लोगों से की एक र्इंट व एक रुपया देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट शिक्षण संस्था के लिए लोगों से की एक र्इंट व एक रुपया देने की अपील
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक गांव रावलधी स्थित बाबा न्यारामदास मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता बलवंत सिंह रानीला ने की। बैठक में रोहतक के जसिया में बनने जा रही शिक्षण संस्था के लिए एक ईंट और एक रुपया की लोगों से अपील की गई। समिति तहसील अध्यक्ष देवेंद्र लीला समसपुर ने बताया कि 25 नवंबर को रोहतक के जसिया में राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया किया जाएगा। इसके लिए जोन वाइज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जोन वाइज गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क किया जाएगा। बैठक में देवेंद्र लीला ने कहा कि रोहतक के जसिया में सर छोटूराम धाम के नाम से बनने जा रहे शिक्षण संस्थान के लिए हर घर से एक रुपया और एक ईंट के सहयोग की अपील की जाएगी।
इस दौरान संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर वरिष्ठ जिला उपप्रधान बिजेंद्र सिंह बेरला, उपाध्यक्ष कप्तान भीम सिंह द्वारका, मास्टर सतबीर भागवी, राजबीर शास्त्री, मास्टर मोतीराम इमलोटा, महासचिव मास्टर होशियार सिंह काकड़ौली को मनोनीत किया। राज्य कार्यकारिणी में जीवनराम डोहका और जिला कार्यकारिणी में भूप सिंह ठेकेदार, कृष्ण ठेकेदार, धनपाल सांगवान अटेला, धर्मबीर मंदौली, होशियार सिंह भागवी, मास्टर अतर सिंह बिलावल, शेर सिंह डोहकी, नारायण सिंह, हरिचंद निमली व ओमप्रकाश फौजी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस मौके पर विद्यानंद हंसावास, मास्टर राजबीर डोहकी, सुरेश खेड़ीबूरा, ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष शमशेर लोहरवाड़ा, पारस, महाबीर, डॉ. रामफल, भोम सिंह भागवी, कमल सिंह मांढ़ी, राजकपूर रावलधी, हरिप्रकाश कमोद मौजूद रहे।
आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद लोग।