फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दादरी में चार को बड़ी घोषणाएं करके जाएंगें सीएम: रामकिशन शर्मा

दादरी में चार को बड़ी घोषणाएं करके जाएंगें सीएम: रामकिशन शर्मा

Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
दादरी में चार को बड़ी घोषणाएं करके जाएंगें सीएम: रामकिशन शर्मा
चरखी दादरी। प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का विकास सही मायनों में बीजेपी ने ही किया है। सभी जिलों में समान विकास करना, हरियाणा एक हरियाणवी एक की विचार धारा को आगे बढ़ाना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। भाजपा सरकार योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने सीएम की चार नवंबर को होने वाली रैली का ग्रामीणों को न्योता देकर कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नीतियां बनाना, किसानों को प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक मुआवजा और समर्थन मूल्य प्रदान करना भाजपा की पारदर्शिता को दर्शाते हैं। जिला अध्यक्ष ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव रानीला, मिसरी, सांवड़ आदि गांवों में ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री रैली में कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed