फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसानों के लिए मंडी में दूसरा काउंटर शुरू, 291 को जारी हुए गेट पास

किसानों के लिए मंडी में दूसरा काउंटर शुरू, 291 को जारी हुए गेट पास

Wed, 10 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए मंडी में दूसरा काउंटर शुरू, 291  को जारी हुए गेट पास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में मंगलवार को गेट पास के लिए दूसरा काउंटर शुरू कर दिया गया। किसानों की भीड़ को देखते हुए मार्केट कमेटी की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है। सोमवार को एक काउंटर पर लंबी लाइन लगने पर किसानों के बीच हंगामा हुआ था। अनाज मंडी में अब तक 28 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। अब बाजरे की खरीदारी का काम हैफेड एजेंसी ही करेगी। मंगलवार को 291 किसानों को गेट पास जारी किए गए। प्रति क्विंटल 700 ग्राम की बजाय एक किलोग्राम वजन की कटौती करने पर किसानों ने नाराजगी जताई है।
नई अनाज मंडी में गत एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद चल रही है। बाजरा की शुरूआत में आवक काफी कम रही। जैसे ही मौसम साफ रहने लगा बाजरे की आवक ने गति पकड़ी है। खरीद के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी तैनात कर रखा है ताकि खरीद के दौरान आने वाली समस्याओं का समय रहते निदान किया जा सके। मंगलवार को 291 किसानों को गेट पास जारी किए गए। सोमवार को गेट पास को लेकर किसानों के बीच हंगामा हुआ था। सोमवार को 337 गेट पास जारी हुए थे। चंडीगढ़ से सर्वर डाउन होने पर गेट पास जरारी करने में कठिनाई हो गई थी इसे देखते हुए मंगलवार को विभाग की ओर से एक और काउंटर शुरू कर दिया गया। दो काउंटरों के जरिये अब गेट पास जारी किए जा रहे हैं ताकि किसानों को परेशानी न आए।
विज्ञापन
ंमंगलवार को आठ हजार क्विंटल बाजरे की खरीद
मंगलवार को 8800 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। शाम तक करीब आठ हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई। हैफेड एजेंसी ने अब तक 17 हजार 890 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की है जबकि खरीद का अब तक का कुल आंकड़ा 28 हजार क्विंटल है। हैफेड ने अपनी बारी के दिन एक अक्तूबर को 447 क्विंटल, तीन अक्तूबर को 1897 क्विंटल, पांच अक्तूबर को 6060 क्विंटल व आठ अक्तूबर को 9497 क्विंटल बाजरे की खरीद की है। अब हैफेड एजेंसी ही बाजरे की नियमित खरीद करेगी। हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन से खरीद का कार्य वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने किया मंडी का निरीक्षण
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने मंगलवार को अनाज मंडी परिसर पहुंचकर खरीद कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियों का जाना। सांगवान ने कहा कि सरकार के अनर्गल शर्तें लगाने और खरीद के आधे-अधूरे इंतजामात से किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
किसान बोले- कटौती और मजदूरी शुल्क सरासर गलत
बारदाना के रूप में एक किलोग्राम की कटौती सरासर गलत है जबकि बारदाना के कट्टे का वजन 700 ग्राम ही है। ऐसे में किसानों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कटौती केवल 700 ग्राम की होनी चाहिए। झार व अन्य मजदूरी के रूप में भी 20 रुपये वसूले जा रहे हैं।
-सत्यवीर, अचीना

जितना बाजरा किसान मंडी में लेकर आए वह सारा खरीदना चाहिए। सरकार एक-एक दाने की खरीद करने की बात कर रही है। ऐसे मेेें किसान जितना भी बाजरा मंडी में लेकर आएं वह खरीदा जाना चाहिए।

-संदीप, कादमा

वर्जन
गेट पास के लिए दो काउंटर बना दिए गए हैं। अब किसानों को गेट पास लेने के लिए दिक्कत नहीं आएगी। मंडी में किसानों की हर संभव मदद की जा रही है। खरीद कार्य नियमानुसार किया जा रहा है।
-विकास यादव, जिला खरीद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed