{"_id":"5af9e6af4f1c1b1b5e8b4867","slug":"41526326959-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषिमंत्री के आश्वासन के बावजूद बाढ़डा मंडी में नहीं हुई खरीद, उच्चाधिकारियों के आदेशों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषिमंत्री के आश्वासन के बावजूद बाढ़डा मंडी में नहीं हुई खरीद, उच्चाधिकारियों के आदेशों का इंतजार
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनाज मंडी में सोमवार को कृषिमंत्री के आश्वासन के बावजूद किसानों के गेहूं की खरीद नहीं की गई। बाढड़ा आगमन पर विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कृषिमंत्री के सामने जब यह समस्या रखी थी तो उन्होंने सोमवार से गेहूं खरीद करान का आश्वासन दिया था। खरीद एजेंसी अधिकारियों का कहना है खरीद के लिए उन्हें उच्चाधिकारियों के आदेशों का इंतजार है। इस समय बाढड़ा व बेरला अनाज मंडी में किसानों का 70 हजार क्विंटल गेहूं व सात हजार क्विंटल सरसों की खरीद नहीं हो पाई है और इस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हैफेड अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि अनाज मंडी के शेड के नीचे इस समय गेहूं डालने के लिए जगह नहीं है। इसके अलावा मंडी में बारदाने की भी कमी है जिसके कारण लिफ्टिंग कार्य भी प्रभावित हो रहा है। शमशेर सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के संबंध में उनके पास उच्चाधिकारियों के आदेश नहीं पहुंचे हैं। आदेश आने के बाद ही गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। मंडी में सोमवार को भी किसान डेरा डाले रहे, लेकिन गेहूं की खरीद न होने से शाम को घर लौट गए। किसान मंगतराम, हरि सिंह, सुनील, जयचंद व हरिकिशन आदि ने बताया कि अधिकारी एक-दो दिन में गेहूं खरीदने की बात कह रहे हैं।