फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांस्कृतिक संध्या पर बिखरे कला, संस्कार और संस्कृति के रंग

सांस्कृतिक संध्या पर बिखरे कला, संस्कार और संस्कृति के रंग

Fri, 01 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या पर बिखरे कला, संस्कार और संस्कृति के रंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम गीतापुरम में पिछले तीन दिनों से चल रहा गीता महोत्सव वीरवार को नगर शोभा यात्रा व सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हो गया। सांस्कृतिक संध्या व समापन समारोह मेें हरियाणा सरकार में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गीतापुरम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का मंच से प्रदर्शन करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण व भव्य बना दिया। उपायुक्त सोनल गोयल ने जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे बतौर मुख्यातिथि मंत्री तथा नगर शोभा यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक का स्वागत किया।
गीतापुरम में गीता महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम के अंतिम दिन लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या से पहले उन्होंने जहांआरा बाग स्टेडियम में गीता महोत्सव के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए गीता पुरम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री राव नरबीर ने कहा कि हम हरियाणावासी सौभाग्यशाली हैं कि हमने उस प्रदेश में जन्म लिया है जिसमें भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था और जन्म हरियाणा से सटे मथुरा में लिया था।
विज्ञापन

विधायक ने दिखाई शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने वीरवार सुबह शहर के कुलदीप सिंह चौक से नगर शोभा यात्रा को शहर के लिए रवाना किया। गीता पुस्तक के साथ सजी गीता पालकी को रवाना करते हुए विधायक ने कहा कि शहर के जनमानस में गीता का संदेश पहुंचाने के लिए शोभा यात्रा अतुलनीय पहल है। नगर शोभा यात्रा में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली के साथ ही गुरुकुल झज्जर के आर्य वीर व 101 बच्चों द्वारा श्लोकोंच्चारण करते हुए जन-जन के बीच गीता का संदेश पहुंचाना है। ढोल बाजे व नगाड़ों की धुनों पर कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा को मनमोहक बना दिया। यात्रा में गुरुकुल झज्जर के विद्यार्थियों द्वारा तलवार बाजी, भाला व लाठी चलाने के अंदाज सहित अन्य हथियारों की कलाबाजी से यात्रा को रोमांचकारी बना दिया। नगर शोभा यात्रा में दुर्गा मंदिर समिति और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। ईस्कान बहादुरगढ़ की टीम ने नगर शोभा यात्रा के दौरान निरंतर संगीत से साथ गीता का संदेश दिया। शोभा यात्रा कुलदीप सिंह चौक से शुरू होकर पुरानी अनाज मंडी, मेन बाजार, डायमंड चौक, अंबेडकर चौक से होते हुए पुराना अड्डा मार्ग से गीतापुरम जहांआरा बाग स्टेडियम में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में विख्यात कलाकारों ने बांधा समां
लोक गायक प्रदीप कुमार ने गीता सार को संगीतमय रूप से प्रस्तुत किया, उसके बाद आरईडी स्कूल झज्जर के विद्यार्थियों द्वारा, निफा से सुनील कौशिक की टीम, लोक कलाकार वेद दमन, प्रवीण वर्मा, नरेश कुंडू पार्टी ने हरियाणवी नृत्य, अमन सैनी ग्रुप ने दशवतर के साथ ही दर्शकों की वाहवाही बटोरी। वहीं हास्य कलाकार राजकुमार धनखड़ ने अपने चुटकलों से समारोह को खूब गुदगुदाया। गीता उपदेश पर आधारित नाटक के मंचन ने गीता सार को साक्षात रूप से मंच पर प्रदर्शित कर दिया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, सीटीएम अश्विनी कुमार, जिप सीईओ शिखा,डीआईपीआरओ नीरज कुमार, डीईओ सतबीर सिंह, डीएसओ सत्यदेव मलिक, एसई डीवीएस दहिया, सुनीता चौहान, मनीष नंबरदार, प्राचार्य राजबीर दहिया, सिटी चौकी प्रभारी राजेश सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गीता महोत्सव की झलकियां:
- शोभा यात्रा और गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में देश की विभिन्न संस्कृतिया एक साथ नजर आई। राजस्थान से विशेष तौर पर कच्ची घोड़ी नृत्य लेकर पहुंचे कलाकारों ने हरियाणा के बीन वादकों के साथ संगीत की लहरी से समा बांध दिया।
- स्कूली बैंड में बच्चे शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
- भारी-भरकम नगाड़ों के साथ नई पीढ़ी इस पारंपरिक वाद्य यंत्रों से खासी प्रभावित रही।
- नगर शोभा यात्रा में इस्कान टेंपल के प्रतिनिधियों ने हरे कृष्णा तो गुरूकुल झज्जर के ब्रह्मचारियों ने गीता के श्लोकोंच्चारण के साथ माहौल को गीतामय कर दिया।
- शोभा यात्रा श्रीमद्भागवत गीता के प्रति खासा आस्था रही। शोभा यात्रा में महिलाएं गीता-पालकी के साथ नजर आई।
- गीता श्लोकों में शहर के लोगों ने भी उच्चारण किया। गीतामय माहौल में कच्ची घोड़ी नृत्य में कलाकारों और इस पूरे उत्सव के दौरान लोगों में सेल्फी का खासा क्रेज नजर आया।

- प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जानकारी ली। आर्गेनिक किचन गार्डनिंग के प्रति लोगों में खासी उत्सुक्ता नजर आई।
- प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की ओर से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं द्वारा बनाए गए बाजरे के बिस्कुट से लेकर आचार-मुरब्बे खासे आकर्षक और चर्चित रहे।
- उपायुक्त सोनल गोयल ने महोत्सव में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed