{"_id":"5a0f2f494f1c1b3c3d8b8224","slug":"41510944585-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ी
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ी, किसान खुश
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां
शुक्रवार को हल्की बारिश से ठंडक बढ़ने के साथ ही तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर जिले में देखने को मिला। बौंदकलां क्षेत्र में भी बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम सर्द हो गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने पर ठंडक और अधिक बढ़ गई। बारिश को सरसों की फसलों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। अचानक चली पूर्वी हवाओं और बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वीरवार से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था। देर सांय तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से रबी की फसलों में काफी फायदा पहुंचने के आसार हैं। सरसों की फसल में काफी फायदा होने की उम्मीद है। किसान इस समय गेहूं की बिजाई भी कर रहे हैं ऐसे में इस बारिश से गेहूं की बिजाई का कार्य जरूर प्रभावित हुआ है। किसान राजेंद्र महराणा का कहना है कि चना व सरसों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है।