फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चरखी दादरी में पूर्व सीएम मास्टर हुकुम सिंह की याद में बनेगा स्मारक स्थल

चरखी दादरी में पूर्व सीएम मास्टर हुकुम सिंह की याद में बनेगा स्मारक स्थल

Tue, 20 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में पूर्व सीएम मास्टर हुकुम सिंह की याद में बनेगा स्मारक स्थल
मास्टर हुकुम सिंह स्मारक स्थल बनाने की मिली मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह के नाम से स्मारक बनाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद पर मास्टर हुकम सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अहलावत ने मुख्ख्यमंत्री मनोहरलाल और हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का विशेष तौर पर आभार जताया है।
ज्ञात हो कि गत वर्ष मास्टर हुकम सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चरखी दादरी में उनके नाम से स्मारक बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद चरखी दादरी के रोजगार्डन का नाम मास्टर हुकम सिंह के नाम से कर दिया गया था। इसके बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पुन: पत्र लिखकर मास्टर हुकम सिंह के नाम से स्मारक बनाए जाने की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए अब सरकार ने चरखी दादरी में मास्टर हुकम सिंह के नाम से स्मारक बनाने की मंजूरी का पत्र भिवानी के उपायुक्त को लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व सीएम मास्टर हुकम सिंह की स्मृति में चरखी दादरी में विश्रामगृह के समीप स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि इस स्मारक स्थल के लिए सरकार ने दो करोड़ 55 लाख 93 हजार की राशि नगर परिषद चरखी दादरी को पहले ही भिजवा दी है। अहलावत ने बताया कि कृषि मंत्री ने इस काम के लिए विशेष रूचि ली, जिसके परिणाम स्वरूप इस स्मारक स्थल को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इस स्मारक से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, साथ ही चरखी दादरी के लोगों को यहां सुंदर पार्क भी मिल सकेगा। इस स्मारक स्थल के साथ एक सुंदर झील का निर्माण भी किया जाएगा। युवा वर्ग को ज्ञान मिले, इसके लिए यहां एक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। शहर के लोग यहां मीटिंग आदि कर सकें, इसके लिए एक मीटिंग हॉल का निर्माण भी इसी स्मारक स्थल के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed