{"_id":"670da64efa34f8f8f7073234","slug":"4-new-applications-for-sports-content-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114612-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल सामग्री के लिए 4 गांवों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल सामग्री के लिए 4 गांवों ने किया आवेदन
विज्ञापन
14jjrp11- झज्जर। पिछले साल खेल विभाग की तरफ से वितरित किया गया सामान। फाइल फोटो
झज्जर। हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत चार गांवों ने खेल का सामान लेने के लिए आवेदन किया है। जिन गांवों में खेल उपकरणों की जरूरत है वहां की ग्राम पंचायत 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। पिछले साल 82 गांवों को 72 लाख रुपये का खेल का सामान मिला था।
सितंबर 2023 में सरकार ने युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बनाने के लिए हरियाणा खेल उपकरण योजना काे शुरू किया था, जिसके तहत प्रदेश के गांवों व शहरों में वालीबॉल, बाॅस्केटबाल, हैंडबाल, मुक्केबाजी, कुश्ती मैट, क्रिकेट किट को खेलों का सामान दिया जा रहा है ताकि जिले के युवा खेलों के प्रति ज्यादा रूचि रख सके।
गांव के सरपंच और निकायों के पार्षद आवेदन कर जिला खेल मुख्यालय से खेल उपकरणों की मांग कर सकते हैं, जिससे खेल की सुविधा प्रदान की जा सके। पिछले साल लगभग 72 लाख रुपये की लागत से इस योजना के तहत बहादुरगढ़ के तीन और झज्जर के एक वार्ड के अलावा 82 गांवों की तरफ से खेल उपकरणों की मांग की थी, जिसके बाद सभी की जरूरतों को देखते हुए सामान दिया गया था।
विज्ञापन
बीते साल यह दिया गया था सामान : पिछले साल वालीबॉल के लिए 62 सेट, बास्केटबाल के 16 सेट, फुटबाल के लिए 23 सेट, हैंडबाल के लिए तीन सेट और क्रिकेट की 64 किट दी गई थी। एक सेट में छह बाल और एक नेट होता है। कुश्ती और जूड़ो के लिए 47 और चार सेट दिए गए हैं। कुश्ती और जुडों के एक सेट में 18 मैट और एक चादर होती है।