फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   4 copycats caught in 10th Hindi exam

Jhajjar-Bahadurgarh News: दसवीं की हिंदी की परीक्षा में पकड़े 4 नकलची

Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
4 copycats caught in 10th Hindi exam
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से मंगलवार को हिंदी की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुबलधन के परीक्षा केंद्र पर 4 विद्यार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा है। चारों परीक्षार्थियों के केस बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अन्य उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा के करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने मंगलवार को हिंदी की परीक्षा है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप जारी रहा। परीक्षार्थियों के साथ काफी संख्या में युवा व उनके परिजन भी आए हुए थे। जब भी कोई उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता तो वे बाहर से चिल्लाकर व सीटी बजाकर परीक्षार्थियों को सचेत कर रह थे। उड़नदस्ते के वापस जाने के बाद वापस नकल डालनी शुरू कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप दिखाई नहीं दिया। परीक्षा के दौरान पुलिस की तरफ से जवानों को तैनात किया गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नकल डालने वाले लोगों को रोकने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहरी क्षेत्र में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed