{"_id":"6949b1fb9bc2939a6104dea5","slug":"38-trainers-are-undergoing-training-in-the-nipun-haryana-mission-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129751-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निपुण हरियाणा मिशन में 38 प्रशिक्षक ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निपुण हरियाणा मिशन में 38 प्रशिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
22jjrp03- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर के दौरान शिक्षकों
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत मुख्य प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें कुल 38 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें से 31 झज्जर जिले और 7 रेवाड़ी जिले के हैं।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय आठ सप्ताह के उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम, बुनियादी साक्षरता अध्ययन और सेंसस असेसमेंट रहेंगे। शिक्षण का उद्देश्य खंडस्तर पर शिक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य प्रशिक्षकों को दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण का औपचारिक उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने किया। रतिंदर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कक्ष में वे न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी उपस्थित रहें ताकि वे भविष्य में शिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें।
विज्ञापन
जिला समन्वयक (निपुण हरियाणा मिशन) डॉ. सुदर्शन पूनिया ने प्रतिभागियों को आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ नियमित फॉलोअप लें। उनकी चुनौतियों को समझें और उन्हें समाधान उपलब्ध कराएं ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के निपुण स्तर पर पहुंच सके।
प्रशिक्षण स्थल के प्रधानाचार्य जोगेंद्र धनखड़ ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान नियमित रूप से उपस्थित रहें और अनुशासन बनाए रखें। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र एवं मंजेश हैं। मौके पर संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से दीपक कुमार, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई के सदस्य अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।