फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   35.3 percent decline in cases of molestation of women: Dr. Rajshree Singh

महिलाओं से छेड़छाड़ मामलों में 35.3 प्रतिशत की गिरावट : डॉ. राजश्री सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
35.3 percent decline in cases of molestation of women: Dr. Rajshree Singh
01jjrp05- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
झज्जर। जिले में महिला विरुद्ध अपराधों में कमी देखने को मिली है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपराधियों के हौसले पस्त किए हैं बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष छेड़खानी से संबंधित मामलों में गिरावट देखी गई है। छेड़खानी के मामलों में जहां पिछले वर्ष 51 एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं इस साल केवल 33 एफआईआर दर्ज हुई हैं। यह लगभग 35.3 प्रतिशत की गिरावट है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अपहरण व बहला-फुसला कर ले जाने के मामलों में भी सकारात्मक संकेत आए हैं। ऐसे मामलों में पिछले वर्ष कुल 47 एफआईआर दर्ज की थी जबकि इस वर्ष मात्र 17 एफआईआर सामने आई हैं। यह करीब 63.8 प्रतिशत की गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुराचार जैसे जघन अपराध के मामलों में 48.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस तरह के मामले पिछले वर्ष 37 दर्ज हुए थे, जो इस वर्ष 19 मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि जिले में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां महिलाओं के साथ छेड़खानी की आशंका अधिक रहती है। ऐसे 66 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन हॉटस्पॉट पर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
झज्जर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। उन्हें ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डाल 112 की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, उनके कानूनी अधिकार और संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

पुलिस की पहल केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों में वर्कशॉप, इंडस्ट्रीयल एरिया में सुरक्षा बैठकें और महिला सुरक्षा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आवाज उठाने, शिकायत दर्ज कराने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed