{"_id":"5f53ee488ebc3e54cb534563","slug":"35-more-people-got-corona-infected-in-the-district-36-became-healthy-bahadurgarh-news-rtk572195828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 35 और लोग हुए कोरोना संक्रिमत, 36 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 35 और लोग हुए कोरोना संक्रिमत, 36 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में लगातार छठे दिन कोरोना संक्रमित केसों की संख्या एक दिन में काफी रही है। शनिवार को 35 पॉजिटिव केस मिले तो आइसोलेशन में चल रहे 36 लोग स्वस्थ हो गए। ऐसे में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 249 तक पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार कुल केस 1409 निकल चुके हैं और इनमें से 1142 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 18 की मौत हो चुकी है। ऐसे में 5 सितंबर को एक्टिव केसों की संख्या 249 रह गई। शनिवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.4 और रिकवरी रेट 81 फीसदी रहा, जबकि फर्टिलिटी रेट 1.28 प्रतिशत रहा। शनिवार को मिले संक्रमितों में 18 बहादुरगढ़ के, 14 झज्जर क्षेत्र के और 3 बेरी क्षेत्र से है।
शनिवार को मिले मामलों में बहादुरगढ़ के सेक्टर-7, दलबीर नगर, नई बस्ती, फ्रें डस कॉलोनी, वत्स कॉलोनी, बसंत विहार, वक्फ बोर्ड कॉलोनी, उत्तम कॉलोनी, धर्मपुरा, फ्रेंडस कॉलोनी लाइनपार, सेक्टर-9, आसौदा में एक-एक, महाबीर पार्क के दो और सेक्टर-6 में तीन शामिल हैं। झज्जर के अमादलशाहपुर, पाटौदा, कुकड़ौला, आफिसर्स कॉलोनी में एक, छुछकवास में दो, झाड़ली से चार, झांसवा से पांच, पाना छाज्याण बेरी, माजरा दूबलधन और गांव धौड़ में एक-एक केस सामने आए हैं। शनिवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 5136 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। अब तक जिले के 56532 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 1350 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 53988 की निगेटिव आई। फिलहाल 1194 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।