फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   35 crore 89 lakh 89 thousand will develop the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 करोड़ 89 लाख 89 हजार से होगा शहर का विकास

Fri, 14 Apr 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
35 crore 89 lakh 89 thousand will develop the city
झज्जर। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को सदन की बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बैठक में विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल और सभी पार्षद पहुंचे। बैठक में 35 करोड़ 89 लाख 89 हजार का बजट शहर के विकास के लिए प्रस्तावित किया गया। इसमें स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चार करोड़ 53 लाख 75 हजार और विकास कार्यों पर 10 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च करने की बात कही गई। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि नगर परिषद की बैठक काफी शांतिपूर्ण रही। शहर के विकास को लेकर अपने पार्षदों के साथ बैठक की। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को चेयरमैन के सामने रखा गया। पिछली बैठक में भी 19 वार्डों के विकास के लिए बीस लाख रुपये के विकास कार्यों को करवाने के लिए प्रस्तावित हुए थे, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में वार्डों के विकास कार्य उलझे रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये कमेटी के खाते में पिछले वर्ष के पड़े थे, वहीं 15 से 16 करोड़ की ग्रांट भी लंबित पड़ी है, जिसको अब शहर के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि करीब छह महीने में शहर की सूरत सीरत बदलने का काम किया जाएगा। शहर के पार्कों के सुंदरीकररण, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे, शहर की सड़कों, गलियों, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब-करीब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी छह महीने में शहर की तस्वीर बदलने का काम नगर परिषद की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल का बजट खर्च नहीं होने से जनता परेशान
नगर नगर परिषद की बैठक में पहुंची विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि पिछले वर्ष का बजट भी चेयरमैन की ओर से नहीं लगाया गया है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर की हालत बद बदतर हो गई है, लेकिन नगर परिषद की ओर से शहर के विकास कार्यों को करने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने बताया किस शहर की सड़कें टूटी हुई हैं। वहीं सीवरेज व्यवस्था भी बदहाल है विधायक गीता भुक्कल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर में आपराधिक भी बढ़ रहे हैं जिसके चलते शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक लाइट, ब्रेकर व अन्य सुविधाएं होनी बेहद जरूरी है। कहा कि नगर परिषद का कर्तव्य बनता है कि परिषद शहर को साफ स्वच्छ सुंदर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद गंभीर है। छह माह में शहर की सूरत बदलने का काम नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। करीब-करीब टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर परिषद के पास बजट की कोई कमी नही है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed