फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   342 students took benefit of free career counseling seminar

नि:शुल्क कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार का 342 विद्यार्थियों ने उठाया लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
342 students took benefit of free career counseling seminar
-फोटो 53 : विद्यार्थियों को करिअर संबंधी जानकारी बताते हुए प्रतिनिधि। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गौरैया पर्यटन केंद्र सभागार में मिलन एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार लगाया गया। इस सेमिनार में दिल्ली-हरियाणा के विभिन्न शहरों व गांवों से आए 342 विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाते हुए अपने कॅरिअर को चुनने के लिए कई विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट चेयरमैन संजीव सांगवान ने बताया कि इसमें कई यूनिवर्सिटी व कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मेले का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य के बेहतर विकल्प बताना रहा।
विज्ञापन


सेमिनार में दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक व बहादुरगढ़ के अनेक कॉलेज व यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं की नि:शुल्क काउंसलिंग करके कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। ट्रस्ट चेयरमैन संजीव सांगवान, निदेशिका ज्योति सांगवान ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद काफी बच्चों में असमंजस रहता है कि वे किस क्षेत्र में अपने कॅरिअर को चुनें। इसको लेकर अनेक विद्यार्थी परेशान व तनाव में भी रहते हैं। ऐसे में उनको सही मार्गदर्शन मिल सके। इस मौके पर कोमल सहरावत, दीपिका फौगाट, सोनू सोलंकी, रीतू सोलंकी, सुनीता दलाल, ललिता सांगवान, सविता नेगी, तन्नू गहलावत, नेहा भारद्वाज, पायल, रीतू राठी, पायल सोनी, अन्नू गहलावत समेत अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 53 : विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी बताते प्रतिनिधि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed