फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   319 eligible families in 6 villages got their dream of owning a house

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 गांवों में 319 पात्र परिवारों को मिला अपने घर का सपना

Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
319 eligible families in 6 villages got their dream of owning a house
14jjrp11- झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कालेज में आयोजित ड्रा प्रक्रिया में उपस्थित अधिकारी। स्
झज्जर। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के द्वितीय चरण के तहत जिले के चयनित 6 गांवों के पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। मंगलवार को ड्रॉ प्रक्रिया राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एडीसी जगनिवास ने की। प्लाॅटों का ड्रॉ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ मनीष कुमार फोगाट उपस्थित रहे। आवंटन के लिए चयनित गांव खेड़का गुज्जर (खंड बादली), खरमाण, दहकोरा, दुल्हेड़ा (खंड बहादुरगढ़), सिलाना (खंड झज्जर) और पाटौदा (खंड माछरौली) के कुल 319 लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से प्लाॅट आवंटित किए गए।
विज्ञापन

एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिले के चयनित गांवों में पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं जिससे उन्हें अपने सपनों का घर बनाने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, परियोजना अधिकारी लखविंदर सिंह और पीओ अनिल नैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed