फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोशाला रोड पर एक माह से बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या, समाधान न होने पर लोगों में रोष

गोशाला रोड पर एक माह से बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या, समाधान न होने पर लोगों में रोष

Mon, 04 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोशाला रोड पर एक माह से बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या, समाधान न होने पर लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-13 के गोशाला रोड पर ओवरफ्लो सीवर की समस्या से परेशान लोगों में विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सीवर की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी दुकानों और घरों के सामने जमा हो जाता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि वार्ड पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौका देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। सीवर व्यवस्था ठप होने से यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर जमा रहता है। इस कारण आवागमन में आमजन को भी परेशानियां होती हैं। दुकानदारों ने बताया कि मेन लाइन में सीवर के दूषित पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। वार्ड की सड़क पर पिछले एक माह से दूषित पानी जमा है। विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि दुर्गंधमय माहौल में रहने को लोग मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान नही किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन


एक माह से कर रहे शिकायतें, नहीं हो रहा समाधान
सड़क पर दूषित पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जितेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ने समाधान नहीं किया है। लोग नारकीय जीवन जी रहे है। - पवन फौगाट

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या जस की तस है। - गजेंद्र सोनी

सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती और इसके चलते लाइन ब्लॉक पड़ी है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर दुकानों के सामने जमा है लेकिन विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। - प्यारेलाल


वार्ड-13 में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत हमें मिल चुकी है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर देगा। हमारी टीमें शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने के काम में लगी हुई हैं। - मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed