{"_id":"5c2bc10dbdec22571e0f94c1","slug":"31546371341-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान स्टेडियम का बढ़ेगा दो एकड़ दायरा, बेडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान स्टेडियम का बढ़ेगा दो एकड़ दायरा, बेडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिदान स्टेडियम में बनेंगे बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के एकमात्र बलिदान स्टेडियम में सिंथेटिक बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा जल्द खिलाड़ियों को मिलने वाली हैं। वहीं जिला प्रशासन स्टेडियम का दो एकड़ दायरा भी बढ़ाएगा। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के साथ 28 लाख रुपये का बजट भी मिल चुका है। यह स्टेडियम वैसे जनता कॉलेज के अधीन है और दादरी एसडीएम इसके प्रशासक हैं। इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए प्रशासन ने स्टेडियम की पैमाइश भी करवा दी है। जनवरी माह के अंत तक इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद न केवल जनता कॉलेज के 2500 छात्र-छात्राओं को फायदा होगा बल्कि शहर के इतने ही खिलाड़ी भी इसे लाभान्वित होंगे।
सन् 1970 के आसपास बना जनता कालेज खेल मैदान जिले का सबसे पुराना स्टेडियम है। इसे बलिदान स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। भूतपूर्व सांसद रामकृष्ण गुप्ता के प्रयासों से जनता कालेज का जब निर्माण हुआ उसी समय यह खेल स्टेडियम बनाया गया था। इस समय स्टेडियम में फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, रेस व हाकी सहित विभिन्न खेलों के ट्रैक बने हुए हैं। स्टेडियम के चारों कोनों में दर्शकों के बैठने की जगह भी बनेगी। हालांकि इस समय स्टेडियम के मेन गेट के दाई और बाई तरफ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन यहां भी मरम्मत कार्य की दरकार है। स्टेडियम में समय-समय पर एनसीसी कैंप भी लगते रहे हैं तो वहीं, इसे सेना भर्ती के लिए भी प्रयोग किया जा चुका है। जिला बनने के बाद इसी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वीआईपी के लिए हेलीकॉप्टर से उतरने के लिए शहर में एकमात्र यहीं हेलीपैड तैयार करने का स्थान भी है।
---
स्टेडियम के लिए बजट राशि आ चुकी है। कई प्रकार के खेल मैदान और बनाए जाएंगे। इसका दायरा भी बढ़ेगा। काम शुरू करने के ऑर्डर हो चुके हैं। जल्द ही यहां खिलाड़ियों और कालेज के छात्र-छात्राओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
- ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम