{"_id":"5bbe5bcd867a55282f1e96df","slug":"31539201997-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनु का गोल्डन सफर जारी : डीसी सोनल गोयल ने स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनु का गोल्डन सफर जारी : डीसी सोनल गोयल ने स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। सोनल गोयल ने झज्जर की बेटी एवं दुनिया में भारत की शूटिंग सनसनी मनु भाकर को यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। वर्ल्ड कप में स्वर्ण विजेता मनु भाकर ने ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। उपायुक्त ने जिला की बेटी के स्वर्णिम प्रदर्शन को अतुल्य उपलब्धि बताया। इससे पहले उन्होंने मनु को इस उपलब्धि हासिल करने पर अपने सोशल मीडिया के जरिए भी बधाई दी।
डीसी सोनल गोयल ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, शूटिंग सनसनी मनु भाकर और हाल में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित वुशू खिलाड़ी पूजा कादियान को जिलावासियों के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि इन बेटियों की उपलब्धि पर आज हर देशवासी को गर्व है। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर व प्रोत्साहन मिले तो उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन श्रेष्ठता के भाव से आगे बढ़ता है। उपायुक्त ने कहा कि मनु भाकर ने महज 16 वर्ष की आयु में वह कर दिखाया जिसकी कल्पना से ही गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मनु भाकर व उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं।