{"_id":"5bafe0e9867a557f70417850","slug":"31538253033-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ी का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ी का अभिनंदन
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। नेपाल में हुई इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप भारतीय टीम ने जीत ली। टीम को जीत दिलाने में बहादुरगढ़ की मीनाक्षी पाराशर का अहम योगदान रहा। मीनाक्षी के सम्मान में शनिवार को लाइनपार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मीनाक्षी का जोरदार अभिनंदन किया गया। दरअसल, नेपाल में 21 से 23 सितंबर तक इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत और नेपाल की टीम के बीच मुकाबले हुए। फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 50-36 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस जीत में बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की निवासी मीनाक्षी पाराशर पत्नी अरुण पाराशर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मीनाक्षी की कप्तानी में ही टीम ने यह खिताब जीता है। उसके सम्मान में शनिवार को एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में परिजनों और खेल प्रेमियों ने उसका जोरदार अभिनंदन किया।