{"_id":"5af5f2344f1c1bce408b495a","slug":"31526067764-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए अधिकारी: आनंद मोहन शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए अधिकारी: आनंद मोहन शरण
Updated Sat, 12 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविज सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाई जाए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली और वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो उपचार गर्भवती महिला को दिया जा रहा है। उसकी जानकारी उस महिला को भी होनी चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अस्पताल के सामान्य वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी कक्ष, नव माताओं के वार्ड आदि का भी दौरा किया। यहां उन्होंने नवजात की माता नजमा निवासी फतेहगढ़ व रानी निवासी बलकार से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष यह मांग रखी कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना करवाई जाए। इस पर उन्होंने डीएसपी प्रदीप नैन को इस विषय में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएसपी ने विश्वास दिलवाया कि अस्पताल परिसर में एक दो कमरे दे दिए जाएं तो यहां पुलिस स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त मनोज कुमार, एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया, डॉ. विवेक आदि मौजूद रहे।