{"_id":"5acfb5bb4f1c1b833d8b4c1a","slug":"31523561915-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के अवशेष जलाने पर उपायुक्त ने लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के अवशेष जलाने पर उपायुक्त ने लगाया प्रतिबंध
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों के अवशेष जलाने पर उपायुक्त ने लगाया प्रतिबंध
चरखी दादरी।
जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने धारा 144 के आदेश जारी कर जिला में फसलों के अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश नौ जून तक लागू रहेंगे। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि इन दिनों फसलों की कटाई की जा रही है और प्राय: देखने में आया है कि फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगा दी जाती है। इससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने का डर बना रहता है। इसके अलावा वातावरण में प्रदूषण के साथ लोगों में बीमारी भी हो सकती है। अवशेष जलाने से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान होने का भी डर है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश ने जिला में धारा 144 के तहत फसलों के अवशेष जलाने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश के मुताबिक फसल अवशेष जलाने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।