फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस ने मजनूगिरी करते 15 युवकों को किया काबू, 15 बाइकों के भी किए चालान

पुलिस ने मजनूगिरी करते 15 युवकों को किया काबू, 15 बाइकों के भी किए चालान

Fri, 19 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मजनूगिरी करते 15 युवकों को किया काबू, 15 बाइकों के भी किए चालान
ऑपरेशन दुर्गा चलाकर 15 युवक पकड़े
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर इकाई व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को शहर की शिक्षण संस्थाओं के समीप ऑपरेशन दुर्गा चलाकर मनचले युवकों को सबक सिखाया। इस दौरान टीम ने शिक्षण संस्थानों के आसपास घूम रहे 15 युवकों को काबू किया। इस दौरान 15 बाइक के चालान भी किए गए जबकि तीन दुपहिया वाहन को इंपाउंड कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम काबू किए गए युवकों को पुलिस थाने ले आई और उनके परिजनों को थाने बुलाया और चेतावनी देकर युवकों को छोड़ दिया। ऑपरेशन दुर्गा से मनचलों में हड़कंप मचा रहा और युवक अपने दुपहिया वाहन लेकर शहर की तंग गलियों से गुजरते नजर आए।
वीरवार सुबह करीब नौ बजे सीएम फ्लाइंग रोहतक से दादरी पहुंची। इसके बाद टीम सदस्यों ने गुप्तचर इकाई व महिला थाना प्रभारी उर्मिला देवी की टीम के साथ जनता कॉलेज, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, घिकाड़ा रोड, वैश्य स्कूल के समीप ऑपरेशन दुर्गा चलाकर मनचले युवकों को काबू किया। सीएम फ्लाइंग में शामिल सहदेव व धर्मेंद्र ने बताया कि सरकार के आदेशों पर यह अभियान आज प्रदेशभर में चलाया गया है और इसके लिए ही टीम दादरी पहुंची है। करीब दस बजे एक संयुक्त टीम सबसे पहले कॉलेज रोड पर अभियान चलाने पहुंची। यहां से पुलिस टीम ने छह युवकों को काबू कर लिया। कॉलेज के समीप बाइक लेकर खड़े होने का कारण पूछने पर ये युवक जवाब नहीं दे पाए और बंगले झांकने लगे। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम इन्हें पीसीआर में बैठाकर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने कॉलेज रोड पर करीब सात बाइक के चालान भी किए। इसके बाद पुलिस टीम वैश्य स्कूल के समीप पहुंची और यहां करीब आधा घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यहां से तीन मनचले युवकों को काबू किया और चार बाइक के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक को इंपाउंड भी किया। इसके बाद पुलिस टीम पुराना बस स्टैंड रोड पहुंची और यहां से एक युवक को काबू किया जबकि दो बाइकों के चालान भी किए। पुलिस टीम ने घिकाड़ा रोड पर अभियान चलाकर दो बाइकों के चालान किए और दो दुपहिया वाहनों को इंपाउंड भी किया। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए मनचलों को पुलिस थाने ले आई। इसके बाद मामले की जानकारी इन युवकों के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन थाने पहुंचे जहां पुलिस कर्मचारियों ने पकड़े -गए युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अभियान में गुप्तचर शाखा से बलबीर सिंह व केदारनाथ भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वर्जन:
उच्चाधिकारियों के आदेशों पर ऑपरेशन दुर्गा चलाकर मनचले युवकों को काबू किया गया। इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइकों के चालान भी किए। पकड़े गए युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया और उनके सामने चेेतावनी देकर युवकों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed