{"_id":"5a1725614f1c1bee688bd816","slug":"31511466337-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी पर हुआ हंगामा तो सचिव ने दिया पार्षद को जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी पर हुआ हंगामा तो सचिव ने दिया पार्षद को जिम्मा
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सफाई कर्मियों की कमी से जूझ रही नगरपालिका में आए दिन कर्मियों की कमी को लेकर कोई न कोई विवाद होता आ रहा है। पार्षद सरजीत गुर्जर के वार्ड में जब सफाई कर्मी कम संख्या में पहुंचने शुरू हुए तो उन्होंने वीरवार को नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर चैक किया। उन्होंने पाया कि सफाई कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज नहीं है। जिस पर उन्होंने दूसरे पार्षदों को भी नपा कार्यालय में बुलाया।
वहीं, इसके बाद नपा चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी भी कार्यालय पहुंचे। पार्षदों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद नपा सचिव को बेरी से बुलाया। नपा सचिव ने कार्यालय पहुंचकर सफाई दरोगा का पक्ष रखते हुए बताया कि हाजिरी कच्चे रजिस्टर पर ली जाती है। जिसे बाद में पक्के रजिस्टर में चढ़ा दिया जाता है। पिछले कुछ दिनों से केवल एक सफाई दरोगा ने बिजी शेड्यूल के चलते ऐसा नहीं किया है। इसके बावजूद भी पार्षद शांत नहीं हुए तो फैसला हुआ कि पार्षद सुरेश आगे से सफाई कर्मियों की हाजिरी की नियमित जांच करेंगे। जिसके बाद पार्षदों का गुस्सा शांत हुआ।
मीटिंग पर भी सियासत
नपा हाउस की आम बैठक करीब छह माह से नहीं होने का मुद्दा भी पार्षदों ने उठाया। जिसके बाद नपा चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी ने कहा कि पिछले विकास कार्यों के लिए लगाए गए टेंडर पूरे नहीं हुए हैं। जब टेंडर पूरे हो जाएंगे तो नए विकास कार्यों के लिए मीटिंग बुलाई जाएगी। वहीं कुछ नपा पार्षद जल्द मीटिंग करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मीटिंग नहीं हुई तो देंगे धरना : गुर्जर
पार्षद सरजीत गुर्जर ने कहा कि सफाई कमियों की कमी के चलते उन्हें रजिस्टर जांचा तो पाया हाजिरी दर्ज नहीं की गई हैं। ऐसे में उन्होंने नपा सचिव व चेयरमैन प्रतिनिधि को अवगत करवा दिया गया है। वहीं, हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए नपा सचिव को कहा गया है। अगर एक सप्ताह में मीटिंग बुलाने का फैसला नहीं किया गया तो पार्षदों के साथ नपा गेट पर धरना दिया जाएगा।
जिसे शक हो, जांच सकता है रजिस्टर : नंदवानी
नपा चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी ने बताया कि जब उन्हें मामले का पता लगा तो वे नपा कार्यालय में पहुंचे थे। वहां पर पार्षदों के सामने साफ कर दिया था कि अगर किसी भी पार्षद को शक हो तो वो हाजिरी रजिस्टर जांच सकता है। हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी समय के अभाव में नहीं चढ़ाई गई थी। नपा सचिव ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में सफाई दरोगा इस प्रकार की गलती नहीं करेंगे।
बिजी शेड्यूल के चलते ऐसा हुआ : सैनी
नपा सचिव नरेंद्र सैनी ने कहा कि केवल एक सफाई दरोगा के द्वारा केवल तीन दिन की हाजिरी दर्ज नहीं की गई थी। वैसे भी दरोगा के द्वारा सफाई कर्मियों की हाजिरी कच्चे रजिस्टर में ली जाती है। जिसे बाद में पक्के रजिस्टर में चढ़ा दिया जाता है। हाजिरी में गड़बड़ी जैसा कोई मामला नहीं है।