फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   31 site, 58 unauthorised coleny,DTP

जिले में 31 जगहों की 58 अवैध कॉलोनियां चिह्नित, डीटीपी ने साइट पर लगाए बोर्ड

Thu, 30 Jan 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
31 site, 58 unauthorised coleny,DTP
अवैध कालोनी के बाहर लगाया गया नोटिस बोर्ड। - फोटो : Jhjhar
अवैध कॉलोनी काटकर मोटी आमदनी के चक्कर में लोगों को फंसाने वाले प्रॉपर्टी डीलरों पर डीटीपी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा जिले के 31 स्थानों पर 58 कॉलोनी ऐसी चिह्नित की गई हैं, जहां पर डीलरों द्वारा प्लॉटिंग की जा रही है। विभाग द्वारा इन साइट पर बोर्ड लगाकर इन्हें अवैध घोषित कर दिया है, ताकि आमजन इन साइट पर प्लॉट खरीदकर धोखे का शिकार न बने। विभाग द्वारा बोर्ड लगाए जाने के बाद अवैध कॉलोनी काटने वालों के लिए टेंशन शुरू हो गई है। वहीं जिला नगर योजनाकार की ओर से चिह्नित की गई अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर तहसीलदारों को भेजे गए हैं। जहां पर रजिस्ट्री करने पर रोक लगाने के लिए कहा है। डीटीपी की एनओसी के बिना इन कॉलोनियों में अब रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। अगर इन पर खरीद फरोख्त ही नहीं होगी तो अवैध कॉलोनी काटने वालों पर पूरी तरह नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जगह हुई चिह्नित : झज्जर शहर में बस स्टैंड के सामने, सेक्टर-9, 9 ए के सामने, पुराना तलाव रोड, बाबरा रोड, अस्पताल के पीछे, सिंकदरपुर-गुरुग्राम रोड, कैमलगढ़ के पास पॉलिटेक्निक के सामने, कबलाना से भदानी रोड, डावला, पुराना तलाव रोड, बादली में ढांसा बॉर्डर के पास शिव कॉलोनी, बाढ़सा में एम्स की रिहायशी कॉलोनी के सामने, गुभाना गांव में बाकरगढ़ रोड, सिद्धिपुर, ईशरहेड़ी, नूना माजरा में अग्रसेन अस्पताल के पीछे सहित 31 जगहों की 58 अवैध कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्माण किया तो तोड़ने के बाद होगा मुकदमा दर्ज : इन अवैध कॉलोनियों में अगर किसी ने निर्माण कि या तो डीटीपी द्वारा उसे तोड़ दिया जाएगा। वहीं निर्माण करने वाले के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। दो माह के दौरान विभाग तीन स्थानों पर ऐसी कार्रवाई कर चुका है। कुछ दिन पहले ही विभाग ने बादली में ढांसा बार्डर के पास ऐसी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इन अवैध कॉलोनियों में कोई भी निर्माण नहीं हो सकता। ऐसे में विभाग के द्वारा इन साइट पर बोर्ड लगा दिए गए हैं। वहीं ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
अशोक गर्ग, डीटीपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed