फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   300 truck drivers remained on strike for the second day, effect on oil, vegetable and food items will be visible at the pumps for three to four days

Jhajjar-Bahadurgarh News: 300 ट्रक चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, पंपों पर तीन से चार दिन का तेल, सब्जी व खाद्य सामग्री पर भी दिखेगा असर

Tue, 02 Jan 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
300 truck drivers remained on strike for the second day, effect on oil, vegetable and food items will be visible at the pumps for three to four days
झज्जर। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रक यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को भाईचारा ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन झज्जर के लगभग 300 ट्रक चालक हड़ताल पर रहे। ट्रक चालकों ने कोई काम नहीं किया। इसमें 150 चालक दूसरे प्रदेशों तथा 150 चालक लोकल रूटों पर काम करते हैं। वहीं एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी। वहीं ट्रक चालकों की हड़ताल का असर आने वाले दो-तीन दिनों में देखने को मिल सकती है। हड़ताल बढ़ती है ताे इसका असर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के अलावा सब्जियों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

झज्जर शहर व आसपास लगभग 10 पेट्रोल पंप हैं। इन पर फिलहाल तीन से चार दिन का तेल स्टॉक में है। झज्जर में रेवाड़ी, हिसार और बहादुरगढ़ से तेल आता है। पंप संचालक रामनिवास ने बताया कि फिलहाल उनके पास तीन दिन का स्टॉक है। यदि हड़ताल बढ़ती है तो दिक्कत बढ़ सकती है। फिलहाल जितनी मांग है, उसकी आपूर्ति हो रही है। वहीं गैस एजेंसी संचालक रमेश का कहना है कि फिलहाल उनके खुद के ट्रक चल रहे हैं और पूरी सप्लाई आ रही है।
विज्ञापन


हड़ताल का असर फल और सब्जियों पर भी पड़ेगा। अभी दाम में गिरावट आने पर लोगों को राहत मिली थी, लेकिन हड़ताल बढ़ने से सब्जी व फल नहीं आए तो इसका असर देखने को मिलेगा। झज्जर सब्जी मंडी में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली से सब्जी, फल और खाद्य सामग्री आती है। राजस्थान और पंजाब में हड़ताल का असर दिख रहा है, लेकिन दिल्ली से फिलहाल पूरा माल आ रहा है। मंडी में प्रतिदिन 15 से 17 ट्रक सब्जी व फल लेकर आते हैं। सब्जी मंडी प्रधान नरेंद्र ने बताया कि फिलहाल असर नहीं है। बुधवार को हड़ताल के बाद असर देखने को मिलेगा कि ट्रक आते हैं या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी चालकों ने चलाईं बसें
हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में सोमवार को निजी बस चालकों व मालिकों ने हड़ताल की थी, लेकिन मंगलवार को इसका असर देखने को नहीं मिला। सभी चालक व मालिकों ने निजी बसें सभी रूटों पर प्रतिदिन की तरह चलाईं।



राशन डिपो संचालकों की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर राशन डिपो संचालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही है। जिले में 249 राशन डिपो हैं। सभी राशन डिपो बंद हैं। राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जनवरी माह में 9918 क्विंटल गेहूं, 18300 क्विंटल बाजरा, एक लाख 27611 लीटर सरसो का तेल और 1247 क्विंटल चीनी वितरित की जानी है। फिलहाल डिपो पर 6 हजार क्विंटल गेहूं की सप्लाई हो चुकी है और तीन हजार 918 क्विंटल गेहूं की सप्लाई बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed