फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 feet high swing was the center of attraction

Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 फीट ऊंचा झूला रहा आकर्षण का केंद्र

Mon, 28 Jul 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
30 feet high swing was the center of attraction
झज्जर। सेक्टर 6 स्थित पार्क में हरियाणवी संस्कृति व परंपरा के प्रतीक तीज महोत्सव का आयोजन आरडब्ल्यूए टीम व जन उत्सव महिला मंच की तरफ से किया गया। इसमें सेक्टर की महिलाओं व आठवीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया व अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। यहां बुलडोजर पर लगाया गया 30 फीट ऊंचा झूला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने ठेठ हरियाणवी पहनावे में अपनी भागीदारी दिखाई और अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इसमें मटका रेस, म्यूजिकल चेयर, झूले, रस्साकशी, कविता और गीत शामिल रहे। इस दौरान देशी खानपान और जैविक चीजों से बने सामान की स्टाल लगाई गई थी। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में बच्चों की कोचिंग के लिए स्टॉल लगाया गया था।
विज्ञापन

यहां जूट से बने हुए सामान, बिना तेल व बिना केमिकल से तैयार अचार और अन्य खाने पीने के सामान की स्टाल लगाई गई थी। इस अवसर पर प्रधान अरुण नांदल ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित था। सेक्टर के पुरुषों ने केवल सुरक्षा और व्यवस्था को संभाला, जिसके चलते कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में थी। महिलाएं का ढोल-गाड़ों व फूलों के साथ स्वागत किया गया। टीम में डॉ. स्मृति अहलावत, सोनम, रुचि मित्तल, डॉ. प्रियंका, राजमाला, अंजना, अनीता पंघाल, पूनम, अनीता, मोनी, गीता, सुशीला, शिखा गुप्ता, रीना, सरिता, सुलोचना, शकुंतला, सुमन, डॉ. सुमन, सीमा, ज्योति, राजवंती शामिल रही।

इन्होंने संभाली कार्यक्रम की व्यवस्था
पूर्व प्रधान जय सिंह पूनिया, जगपाल, देवेंद्र, नरेश धनखड़, नवीन यादव, अनिल पंघाल, आशीष कादियान, अशोक लांबा, बलराज धनखड़, दीपक देसवाल, दीपक जांगड़ा, ललित सैनी, मनजीत चाहर, नागेंद्र कुमार, डाॅ. पुष्पेंद्र कादियान, राजेश मल्हान, रजनीश शर्मा, राकेश कुमार, राकेश सांगवान, संदीप गुलिया, नीरज दलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed