फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2.80 lakhs got transferred to bank account by threatening

झज्जर-बहादुरगढ़: धमकी देकर बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए 2.80 लाख

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakhs got transferred to bank account by threatening
बहादुरगढ़। पटेल नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से फोन पर धमकी देकर अज्ञात शख्स ने करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बार-बार मिल रही धमकी से तंग आकर अब पीड़ित ने सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बिहार के जिला बेगूसराय के सहदेव पासवान ने बताया कि वह पटेल नगर में रहता है। खुद का नाम संदीप द्विवेदी बताने वाला एक शख्स खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताता है और फोन पर पिछले आठ महीने से उसको परेशान कर रहा है। यह शख्स धमकी देता है कि उसके एसबीआई के खाते में 30 हजार, फिर 20 हजार डलवा दे अन्यथा तेरी लड़की को उठवा लूंगा और तूझे जान से मार दूंगा। वह डरते हुए एक बार 20 हजार, दूसरी बार 30 और फिर 15 हजार रुपये करके दो लाख 80 हजार रुपये जमा करवा चुका है। जिसकी रसीदें भी उसके पास है। इसमें से कुछ पैसे उसने मोबाइल से भी भेजे हैं, जिनकी रसीद उसके पास नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त शख्स ने फिर 14 फरवरी को फोन किया और बोला 30 हजार रुपये और दो। उसने 1500 रुपये दे दिए। अब वह और पैसा देने में असमर्थ है। सहदेव पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी का मोबाइल नंबर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed