फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27.22 lakh cheated in the name of investing money in share market, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर 27.22 लाख ठगे, केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
27.22 lakh cheated in the name of investing money in share market, case registered
झज्जर। एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर 27.22 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बहादुरगढ़ के किला मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। गत 20 मई को उसने अपने फोन में सोशल मीडिया पर विज्ञाप देखा, जिसमें शेयर मार्केट के लिए सुझाव दिए हुए थे। उसने दिए गए नंबर पर मैसेज किया तो उसे ग्रुप में जोड़ लिया गया। उससे एक एप डाउनलोड करवाई गई। आरोपियों ने उससे शेयर में निवेश कराया। पहले उसका मुनाफा दिखाई देता था और उसके बाद बड़ा निवेश करवाते थे। ऐसा करके उससे 27.22 लाख रुपये निवेश करवाए गए। जब उसने राशि मांगी तो उन्होंने 30 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed