फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 new corona infected were found, 19 cured

कोरोना के मिले 27 नए कोरोना संक्रिमित, 19 हुए ठीक

Sat, 20 Aug 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
27 new corona infected were found, 19 cured
झज्जर। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। इसके 27 नए संक्रमित केस मिले हैं। हालांकि 19 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में 27 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 19 मरीजों के ठीक होने के साथ कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों में से 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 56 लोगों को होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के अलावा शहर के सामान्य अस्पताल में इस समय बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें 40 फीसदी मरीज बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब 1000 से 1100 नए व पुराने मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप के अनुसार कोरोना के साथ वायरल के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के प्रति लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। सावधानी बरतने से ही बचाव संभव है। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वह डोज लगवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed