फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 Bangladeshis caught at a brick kiln in Bhadani village Jhajjar

Haryana: ईंट भट्ठे पर पकड़े गए 27 बांग्लादेशी, पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई

Sat, 17 May 2025 09:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 09:00 PM IST
सार

भदानी गांव के एक ईंट भट्ठे पर पुलिस ने छापेमारी कर 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। ये सभी पिछले तीन महीनों से भट्ठे पर काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
27 Bangladeshis caught at a brick kiln in Bhadani village Jhajjar
ईंट-भट्ठे पर पकड़े गए 27 बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के भदानी गांव में एक ईंट-भट्ठे से शनिवार को 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। केंद्रीय खुफिया विभाग और जिला पुलिस की टीम ने मिलकर अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशियों के पास बांग्लादेश के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसके बाद इनको डिटेंशन सेंटर बनाकर वहां छोड़ा गया है। इनमें 8 महिलाएं, 6 पुरुष और 13 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 10 लड़के व तीन लड़कियां हैं।

विज्ञापन


खुफिया विभाग ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई 

खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि भदानी स्थित राम ईंट-भट्ठा कंपनी पर बांग्लादेशी नागरिक काम कर रहे हैं। इसके बाद खुफिया विभाग व पुलिस ने छापा मारकर इन अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी ने अवैध तरीके से भारत में एंट्री ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इन सभी के पास बांग्लादेश के नेशनल आईडी कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बीते तीन माह से कर रहे थे काम

पूछताछ में सामने आया है कि सभी बांग्लादेशी तीन माह पहले यहां पर आए थे और ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। सभी यहीं पर रह रहे थे। पुलिस व खुफिया विभाग को बांग्लादेशियों के होने की सूचना मिलने पर भट्ठे पर जाकर जांच की गई तो सभी को पकड़ा गया। अब सभी को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यह सेंटर छारा चुंगी के पास धर्मशाला में बनाया गया है। अब इन सभी को इनके देश भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्योति की जासूस बनने की कहानी: ISI के जाल में फंसने के पीछे कहीं ये कारण तो नहीं, पापा ने बताई इनसाइड स्टोरी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed