फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 accused in various cases arrested under Operation Invasion

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑपरेशन आक्रमण... 27 आरोपी गिरफ्तार,105 वाहनों का चालानर

Mon, 24 Jun 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
27 accused in various cases arrested under Operation Invasion
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जांच करते पुलिस कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस की तरफ से रविवार को अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया, इसके तहत पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसना था।

वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में जिले के सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी सीआईए विभिन्न 49 टीमों का गठन किया गया। इसमें 214 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न मामलों के 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम द्वारा थाना बेरी के एरिया से दो आरोपियों को दो अवैध देशी पिस्तौल व दो कारतूसों के साथ काबू किया। थाना दुजाना के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब की 11 बोतलों के साथ काबू किया गया। साथ ही दो पीओ, 6 बेल जंपर व 16 अन्य मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन न करने पर 105 चालकों के चालान किए। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि जिला में किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झज्जर पुलिस की समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष छापामार कार्रवाई ऐसे ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed