फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   26 centers will be opened to educate 638 children who have left school.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल छोड़ चुके 638 बच्चों को पढ़ाने के लिए खुलेंगे 26 केंद्र

Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
26 centers will be opened to educate 638 children who have left school.
झज्जर। स्कूल को बीच में ही छोड़ चुके 7 से 14 साल तक के ड्रापआउट बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान काम करेगा। इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में सरकारी स्कूलों से ड्रापआउट बच्चों की संख्या 638 है। सबसे ज्यादा ड्रापआउट बच्चे बहादुरगढ़ ब्लाॅक में मिले हैं। अब इन सभी बच्चों को मुख्यधारा में लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी और मातनहेल में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। जिले में 26 प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने हैं। इनमें एक-एक शैक्षिक स्वयंसेवक की नियुक्ति की जाएंगी, जो बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करेंगे। इन शैक्षिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति की प्रक्रिया समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से की जा रही है। आवेदन जिलास्तर पर आ चुके हैं, जिनको अगले सप्ताह तक नियुक्तियां की जा सकती है। नियुक्ति मिलने के बाद यह प्रशिक्षण का काम शुरू कर देंगे। पिछले दिनों समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से शैक्षिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। विशेष प्रशिक्षण के लिए खोले जाने वाले केंद्रों में शैक्षिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति मार्च 2025 तक की जाएगी। इनको दस हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


मार्च तक होगी नियुक्ति
प्रत्येक सेंटर के लिए 71400 रुपये का बजट जारी
विभाग की तरफ से प्रत्येक सेंटर के लिए 71400 रुपये का बजट जारी किया है। इसमें शैक्षिक स्वयंसेवक को 10 हजार रुपये मासिक, इंटरनेट सुविधा पर प्रति माह 400 रुपये, ट्रांसपोर्ट पर प्रति माह एक हजार रुपये, ईवी की ट्रेनिंग पर 500 रुपये, बच्चों की स्टेशनरी पर एक हजार रुपये, टीएलएम पर 500 रुपये और बच्चों के भ्रमण पर एक हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ड्राप आउट बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स की शुरुआत अगले सप्ताह शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 26 स्वयंसेवक लगाए जा रहे हैं। 26 केंद्र भी खोले गए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को ब्रिज कोर्स कराकर मुख्यधारा में लाने का है।
विशाल दहिया, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed