फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2500 bags sold for DAP finish, Urea

डीएपी खत्म, चल रही मारामारी, यूरिया के बिके 2500 बैग

Wed, 24 Nov 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
2500 bags sold for DAP finish, Urea
खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : Jhjhar
जिले के सहकारी समितियों और इफको सेंटर पर मंगलवार को डीएपी खाद खत्म हो गई। वहीं किसानों ने सरसों की फसल के लिए यूरिया की खरीदारी भी शुरू कर दी है। शहर की अनाज मंडी व बेरी में करीब 2500 बैग यूरिया के बिके हैं। शहर की अनाज मंडी में स्थित खरीद केंद्र पर अल सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। घंटों इंतजार के बाद किसानों को दो-दो बैग डीएपी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको सरकारी बिक्री केंद्र पर महिला, पुरुष व युवा डीएपी खाद लेने के लिए लाइनों में लगे रहे। एक आधार कार्ड पर दो डीएपी खाद के दो कट्टे दिए जा रहे हैं। शाम तक खरीद केंद्रों पर डीएपी खाद खत्म हो गई। कृषि अधिकारियों ने कहा किस जिले में गेहूं की बिजाई पीक सीजन पर चल रही है और डीएपी खाद की कमी किसानों को नहीं आने दी जाएगी। आगामी दिनों में भी झज्जर के लिए डीएपी खाद की आवक जारी रहेगी। कृषि अधिकारियों की टीम डीएपी खाद का वितरण सही प्रकार से किया जाए इस लिए बिक्री केंद्रों का दौरा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि किसानों ने अब यूरिया की खरीद भी शुरू कर दी है। फिलहाल जिले में यूरिया की कमी नहीं है। सभी केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध है।
डीएपी की आवक जारी रहेगी। जहां भी रेक लग रहा है और अधिक से अधिक खाद मिल रही है। वह जिले के किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही है। - डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed