फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24602 cases settled in Lok Adalat

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोक अदालत में 24602 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 15 Sep 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
24602 cases settled in Lok Adalat
14jjrp9- झज्जर। लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते न्यायाधीश। स्त्रोत- अदालत
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से झज्जर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम विशाल ने बताया कि आयोजन फिजिकल तरीके से किया गया। अतिरिक्त पीएलए (पीयूएस) में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीएलए (पीयूएस) कोर्ट ने 263 लंबित मामलों निपटारा किया। ट्रैफिक चालान ब्रांच ने लंबित 10278 मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से रेवेन्यू कोर्ट अधिकारियों ने लंबित 8564 मामलों का निपटारा किया। प्रिंसिपल जज फेमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश मनोज राणा, सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय शर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन जितेश शर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनिया सौकन्द की बेंच ने मामलों का निपटारा किया। लोक अदालत में कुल 36566 मामले रखे गए। इसमें से 24602 मामलों का निपटारा हुआ। कुल सेटलमेंट राशि 29334100 रुपये रही।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed