{"_id":"6663940e78e19aa50b006204","slug":"240-seats-in-multi-college-applications-received-for-9-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110900-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहु कॉलेज में 240 सीट, 9 के लिए आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहु कॉलेज में 240 सीट, 9 के लिए आए आवेदन
Sat, 08 Jun 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू हो गए हैं। बहु के राजकीय कॉलेज में अलग-अलग संकायों में 240 सीटों के लिए अपने आवेदन कर सकते हैं। अब तक कुल 9 आवेदन आए हैं। इसमें बीए के लिए 8 और बीकाॅम के लिए एक आवेदन अब तक आया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि 3 जुलाई को अंतिम रूप से पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें चयनित विद्यार्थी 8 जुलाई तक अपनी दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को और इसमें चयनित विद्यार्थी 12 जुलाई तक अपनी दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते है। 15 जुलाई से पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बचे हुए विद्यार्थियों के ओपन काउंसलिंग होगी। खाली बची सीटों के लिए 16 जुलाई को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा और उसी दिन से ओपन काउंसिलिंग भी शुरू होगी। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी विद्यार्थियों से आवेदन की 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। ओपन काउंसलिंग के लिए भी पहले हफ्ते में 100 रुपये लेट फीस ली जाएगी और दूसरे हफ्ते के दौरान प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस लगेगी। सभी विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है एवं इसके बिना दाखिला नहीं होगा। महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बहु में कला व वाणिज्य संकाय के कोर्स उपलब्ध है। बीए के लिए 160, बी.कॉम में 80 सीटें है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएगी।