फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   235 new infected in one day, two killed

एक दिन में मिले 235 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Sat, 24 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
235 new infected in one day, two killed
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। इस बार अप्रैल में ही कोरोना पिछले सभी रिकॉर्ड भी तोड़ता जा रहा है। पिछले 23 दिन के आंकडे़ उठाकर देखे जाए तो अप्रैल से अब तक जिले में 2202 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। स्कूल बंद होने के बाद भी शिक्षक व विद्यार्थी भी काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार इस साल में सबसे अधिक 235 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। इनमें 21 विद्यार्थी, तीन शिक्षक व दो चिकित्सक शामिल हैं। जिले में कोरोना की दूसरी तहर के दौरान इस बार 70 से 80 प्रतिशत युवा कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हुई है। इससे मौत के आंकड़ों में भी इजाफा होकर मरने वालों का आंकड़ा 106 पहुंच गया है। अकेले अप्रैल में अब तक चार लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़ रहे उस प्रकार प्रशासन की तरफ से भी सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

114 लोगों को कराया अस्पतालों भर्ती
जिले में शुक्रवार की शाम तक कोरोना सक्रिय केसों की 979 पहुंचे गई है। इनमें से स्वास्थ्य विभाग की ओर से 114 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जबकि 865 लोगों को उनके घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8249 पहुंच गई है, जबकि 7164 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है।
विज्ञापन

सैंपलिंग व टीकाकरण एक साथ
स्वास्थ्य विभाग के की ओर गठित की गई टीमें अब कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग के साथ-साथ कोरोना के टीके भी लगा रही हैं। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं। फिलहाल जिले में 3,68,447 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,53,948 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 5263 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में विभाग की टीमें कोरोना जांच के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए टीके भी लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बेड व ऑक्सीजन स्थिति
जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1284 बेड हैं। इनमें से 653 पर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 491 बेड ऑक्सीजन वाले हैं। इनमें से 278 का प्रयोग किया जा रहा है। इसकेे अलावा 29 वेंटिलेटर वाले बेड हैं, इनमें 17 पर मरीज हैं। जबकि 176 आईसीयू वाले बेड हैं, इसमें 121 पर मरीज रखे गए हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन फिलहाल तक पर्याप्त है। सहायक श्रम आयुक्त वीपी हुड्डा का कहना है कि जिले में पता कर लिया है किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सभी को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन मिल रही है। वर्जन

युवाओं को सलाह दी जा रही है कि वे बिना किसी कार्य के घर से बाहर न जाएं, क्योंकि कोरोना संक्रमण युवाओं में अधिक मिल रहा है। लावपरवाही भी कही न कहीं हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जिले में ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed