{"_id":"66de3e462425233c7601a547","slug":"22-mm-rain-was-recorded-in-salhawas-and-8-mm-in-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113529-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास में 22 और झज्जर में 8 एमएम दर्ज की गई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास में 22 और झज्जर में 8 एमएम दर्ज की गई बारिश
Mon, 09 Sep 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बादलवाही छाई थी। सुबह से बूंदाबांदी होती रही। दोपहर चार बजे बूंदाबांदी रुकी और हल्की धूप निकल आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में सबसे ज्यादा बारिश साल्हावास में 22 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा मातनहेल में दो, झज्जर में 8, बहादुरगढ़ में 5.2, बादली में 11, बेरी में एक एमएम बारिश दर्ज की गई है। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश की वजह से शहर के मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। शहर के बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक स्कूल के पास, पुराना बस अड्डा रोड, आर्य नगर, दमदमा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।