फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   22 child laborers freed from factory, case against four entrepreneu

Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी से 22 बाल मजदूर मुक्त कराए, चार उद्यमियों पर केस

Wed, 26 Jun 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
22 child laborers freed from factory, case against four entrepreneu
बहादुरगढ़। बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर ही दिल्ली की संस्था केयर फॉर यू दिल्ली संस्था की सूचना पर श्रम व जिला बाल संरक्षण विभाग की संयुक्त टीम ने कई फैक्ट्रियों में छापेमारी की। टीम ने फैक्टरियों में काम कर रहे 22 नाबालिगों को कार्य मुक्त कराया। सहायक श्रम आयुक्त झज्जर की शिकायत पर 4 फैक्टरी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की सामाजिक संस्था केयर फॉर यू बाल श्रम रोकने के क्षेत्र में काम कर रही थी। इस संस्था को बुहादुरगढ़ क्षेत्र की फैक्टरियों में बाल श्रम की जानकारी मिल रही थी। संस्था ने इसकी जानकारी स्थानीय श्रम विभाग और बाल कल्याण विभाग को दी। संस्था की सूचना पर श्रम और बाल कल्याण विभाग की अधिकारियों की टीम तैयार की गई। टीम के साथ दिल्ली की संस्था केयर फॉर यू दिल्ली संस्था, एमडीडी ऑफ इंडिया झज्जर के सदस्य साथ रहे। विरोध की आशंका के चलते टीम ने भारी पुलिस बल भी साथ ले लिया। टीम ने सबसे पहले एमआईई पार्ट-ए स्थित प्लॉट नंबर 363 में दस्तक दी। टीम को यहां 8 बच्चे, प्लॉट नंबर 362 में बाल श्रम करते 5 बच्चे मिले। इसके बाद टीम यहीं पर स्थित प्लॉट नंबर 769 में पहुंची। टीम को यहां 7 बच्चे बाल श्रम करते पाए गए। प्लॉट नंबर 742 में दो बच्चे बाल श्रम करते मिले। टीम अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी मालिकों ने नाबालिगों को काम पर रखकर बाल मजदूरी बाल श्रम कानूनी अपराध किया है। ऐसे में उक्त फैक्टरी मालिकों के खिलाफ सहायक श्रम आयुक्त झज्जर राजेंद्र हुड्डा की शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। टीम ने उक्त फैक्ट्रियों से कुल 22 नाबालिगों को कार्य से मुक्त करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed