{"_id":"68f3dca8a10ba7c8e005994c","slug":"2164-lakh-for-the-construction-of-pond-wall-and-shed-near-daadan-khap-platform-bahadurgarh-news-c-199-1-sroh1009-142656-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 21.64 लाख से दाड़न खाप चबूतरे के पास तालाब की दीवार व शैड का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 21.64 लाख से दाड़न खाप चबूतरे के पास तालाब की दीवार व शैड का होगा निर्माण
Sun, 19 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना खंड के पालवां गांव में दाड़न खाप के चबूतरे के 21.64 लाख रुपये से पास तालाब की दीवार, चबूतरे पर शैड व कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसके पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी किए हैं। अगले सप्ताह इसकी बिड होगी।
पालवां गांव में दाड़न खाप के चबूतरे का अपना इतिहास है। इसके सुधार के लिए खाप के लोग विधायक से लेकर सीएम तक मांग रख चुके थे। इसके बाद कार्य को मंजूरी मिली। पंचायती राज विभाग ने इसके एस्टीमेट तैयार करवाकर अब निर्माण के लिए टेंडर लगवाया है।
अब इसकी बिड 24 अक्टूबर को खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और गांव की इस धरोहर में सुधार होगा। यहां पर खाप की बड़ी पंचायतों का आयोजन होता है। सामाजिक व धार्मिक कार्य भी करवाए जाते हैं। अपने आप में खाप के इस चबूतरे का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
तालाब की तरफ से इसकी दीवार टूटी होने के कारण यहां की हालात खस्ता था। इसके अलावा अब इसके आंगन में लोगों के बैठने के लिए शैड लगाया जाएगा ताकि बरसात व धूप से बचाव किया जा सके और यहां पर होने वाले सभी आयोजन ठीक से चले।
चबूतरे पर होने वाले कार्यक्रमों में आमजन के बैठने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक कमरा भी मंजूर किया गया है। यह तीनों कार्य होने से यहां पर लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने की थी अप्रैल में घोषणा
यह योजना अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित की गई थी। खाप सम्मान समारोह के दौरान दाड़न खाप की मांग पर सीएम सैनी ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि दाड़न खाप भवन में सोलर पैनल स्थापित करने के साथ ही तालाब की दीवार बनाकर सुंदरीकरण किया जाएगा।
बाक्स
पंचायती राज विभाग के एक्सइन पोषण कन्याण ने बताया कि इसके टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद कार्य तत्काल प्रारंभ होगा। यहां पर एक कमरा, शैड व तालाब की दीवार बनाई जाएगी। इस पर लगभग 21.64 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे खाप के चबूतरे का सुधार होगा और यहां पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को बेहतर स्थान मिलेगा।