{"_id":"5c2a6463bdec2256c333e7a3","slug":"21546282083-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों की वजह, सफेद पट्टी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों की वजह, सफेद पट्टी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों की वजह, सफेद पट्टी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए शहर के अलग-अलग मार्गों पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर ही हादसों का कारण बन रहे हैं। इन ब्रेकर्स पर सफेद पट्टी नहीं होने के कारण आए दिन कोई न कोई दुपहिया वाहन सवार घायल हो रहा है। अमर उजाला ने शहर के विभिन्न मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकर्स का जायजा लिया तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। शहर के तीन मुख्यमार्गों पर 25 ब्रेकर बनाए गए हैं और इनमें से महज पांच पर ही सफेद लाइन या चमकती माबल की टुकड़ियां लगाई गई हैं जबकि 20 पर रोड सेफ्टी के तहत सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। वहीं, जिला प्रशासन जल्द ही इन ब्रेकरों पर सफेद पट्टी खींचवाने का तर्क दे रहा है।
शहर में मुख्य मार्गों पर बने ब्रेकरों पर सफेद पट्टी तक नहीं हैं। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक को धुंध या अंधेरे में दूर से ही ये ब्रेकर नजर नहीं आते। जब वाहन रफ्तार में इनसे गुजरता है तो बाइक चालक या सवार एकाएक झटका लगने से संतुलन खोकर घायल हो जाता है। अमर उजाला टीम ने सोमवार को रोहतक रोड, लोहारू रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर बने 25 ब्रेकरों की स्थिति का जायजा लिया। रोहतक रेलवे फाटक से आईटीआई तक 9 ब्रेकर बनाए गए हैं और इनमें से महज पांच पर ही सफेद पट्टी अंकित है। वहीं, बस स्टैंड से लोहारू चौक तक सड़क के दोनों तरफ 10 ब्रेकर बनाए गए हैं और इनमें से किसी भी सफेद पट्टी नहीं है। सिविल अस्पताल के समीप दुकान चलाने वाले कालू, मनदीप, राजेंद्र आदि ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक उछलने से आए दिन कोई न कोई महिला गिरकर घायल हो रही है। वहीं, महेंद्रगढ़ चौक से कालेज रोड आरओबी तक छह ब्रेकर हैं और इनमें से किसी पर भी सफेद पट्टी नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वो कई बार यहां सफेद पट्टी खींचने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दोपहिया वाहन चालक राजेश कुमार, जयसिंह, समुंद्र सिंह, बिजेंद्र वर्मा, मनोज, मुकेश व संदीप आदि ने बताया कि शहर में मुख्य मार्गों पर बने ब्रेकर पर सफेद पट्टी नहीं है। इसके चलते वाहन चालकों को ये दिखाई नहीं देते और संतुलन बिगड़ने से हादसे भी होते हैं।
---
शहर के जितने भी स्पीड ब्रेकर हैं सब पर सफेद पट्टी जल्द खींचवा दी जाएगी। सड़क सुरक्षा मानकों की खामी से संबंधित अगर किसी भी वाहन चालक या लोगों की शिकायत है तो वे 74978-87988 पर वाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
- मनोज कुमार, एडीसी, चरखी दादरी