{"_id":"5c1a9e57bdec22569f266f27","slug":"21545248343-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड क्रॉस कर रहे छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड क्रॉस कर रहे छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, रेफर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। झोझूकलां में रोड पार कर रहे टोडी नगर निवासी एक छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में टोडी नगर निवासी राकेश ने बताया कि वह शहर के जनता कालेज का छात्र है। मंगलवार को वह कालेज के बाद झोझूकलां गया था। वहां उसके एक दोस्त का फोन आ गया और वो उसे साथ लेकर चला गया। इसके बाद टोडी नगर जाने के लिए वह बस अड्डा पहुंचा। जब वह रोड पार कर रहा था तो अचानक आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे भिवानी रेफर कर दया। घायल के बयान दर्ज कर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।