{"_id":"5bedde96bdec2269594176ac","slug":"21542315670-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के मामले में एफआईआर तक सीमित जिला पुलिस, यूपी पुलिस ने की पीड़ित से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के मामले में एफआईआर तक सीमित जिला पुलिस, यूपी पुलिस ने की पीड़ित से बात
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शैलेश तिवारी
बहादुरगढ़। सोशल मीडिया का लोगों से ठगी करने वाला गिरोह हरियाणा में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय है। ठगी करने वाले गिरोह सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के अलावा राज नेताओं को भी नहीं बख्श रहा है। वहीं अगर फर्जी फेसबुक अकाउंट और तफ्तीश के बारे में बात करें तो झज्जर पुलिस से तेज कार्रवाई उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही है। यूपी पुलिस अपनी कार्रवाई की पड़ताल करते हुए हरियाणा तक पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति से बात कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी मांगी है।
फेसबुकिया ठग मामले में सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने रोहतक जिले के एक पीड़ित व्यक्ति से फोन पर ठगी के संबंध में जानकारी मांगी है। यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम ठगी करने वाले गिरोह के काफी करीब है अगर मामले में पीड़ित व्यक्ति सहयोग करेगा तो हम जल्द ही फेसबुकिया ठग को पकड़ लेंगे, जिससे और लोग इसकी ठगी का शिकार न हो सके।
केस - एक
बता दें कि 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में बतौर एपीआर तैनात दिनेश कुमार का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था। फेसबुकिया ठग ने दिनेश की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके छोटे चचेरे भाई से फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत कर बीस हजार रुपये की डिमांड की। भाई ने दस हजार रुपये देने का हवाला देकर अकाउंट नंबर मांगा और पैसे ट्रांसफर कर दिए। रोहतक के समचाना गांव के रहने वाले दिनेश के छोटे भाई ने जब दिनेश को फोन कर पैसे मिलने की जानकारी मांगी तो दिनेश मना कर दिया और पूछा कैसे पैसे और किसने मांगे थे। इसके बाद सतीश ने पूरे घटनाक्रम को बताया। इसके बाद दिनेश ने तुरंत ही दो सितंबर झज्जर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस बावत वह एसपी पंकज नैन से भी मिले थे। एसपी ने मामले को साइबर सेल में देकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
केस -दो
जिले में केवल दिनेश ही नहीं मनोज भारद्वाज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मनोज पेशे से टीचर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी उनके ही एक स्टूडेंट से मिली थी। मैंने फर्जी अकाउंट की जानकारी होते ही उसी दिन अपनी फेसबुक पर सभी अलर्ट करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी लोगों को पहुंचाने की कोशिश की, ताकि कोई भी फेसबुकिया ठग का शिकार न हो सके। रात का वक्त होने के चलते मैंने व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों को इस बारे में सूचित किया। फेसबुकिया ठग सभी से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। अगले दिन तीन सितंबर को इसकी शिकायत को लेकर एसपी झज्जर से मिले थे।
केस-तीन
जिले के बादली उपमंडल के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले दुष्यंत चौटाला के प्रवक्ता अजय गुलिया का भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से दोस्ती करने का मामला सामने आया है। अजय गुलिया के समर्थकों और जानकारो ने अजय को फोन करके पूछा कि भाई साहब क्या कांग्रेस के समर्थन में चले गए हैं। समर्थकों से यह बात सुनकर वह अचंभित हो गए और उन्होंने कहा नहीं किसने कहा आप लोगों से, जानकारों ने उन्हें बताया कि आपकी फेसबुक आईडी पर आपकों कांग्रेस समर्थित दिखाया गया है और आपकी फोटो भी लगाई गई है। उन्होंने लोगों को बताया कि फेसबुकिया ठग ने फर्जी अकाउंट बनाया होगा।
उन्होंने फेसबुक पर उक्त अकाउंट को चेक कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि फर्जी फेसबुक अकाउंट की शिकायत झज्जर थाने में दे दी। पुलिस ने उक्त शिकायत को साइबर सेल में ट्रांसफर कर जांच कर रही है। वहीं एएसपी शशांक सावन का कहना है कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की जाएगी। साइबर ब्रांच मामले की जांच करेगी और फेक आईडी बनाने वालों की तलाश की जाएगी। एसएचओ सदर ने बताया कि एक-दो दिन में साइबर सेल से रिपोर्ट आ जाएगी।
फेसबुकिया ठग सभी को देता है एक ही अकाउंट नंबर
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले ने सभी को एक ही बैंक का अकाउंट नंबर दिया है। और सभी से बीस हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। ठगी करने वाले ने अपना नाम राकेश कुमार बताया कि और एक्ससीस बैंक का खाता नंबर 918010054615879 और आईएफएससी कोड यूटीआईबी 0002752 सभी को दिया है।
अभी तक कोई अपडेट नहीं
दो सितंबर दिनेश कुमार की शिकायत फेसबुक पर हुए ठगी के मामले में पर मामले को साइबर सेल में भेज दिया गया था। अभी तक इस मामले में कोई भी अपडेट नहीं है।
- राजेश कुमार, एसआई, सिटी चौकी झज्जर।
ठगी के बारे में जानकारी मांगी गई थी, रिमाइंडर लिखेंगे
फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी के मामले में फेसबुक को लिखा गया है। अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। उन्हें फिर से रिमांइडर डालकर जवाब के जल्द मगाया जाएगा, ताकि पीड़ित लोगों को न्याय मिल सके, और ठगी करने वालों सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों से अपील है कि वह इस तरह के किसी भी मैसेज का रिप्लाई करने से पहले संबंधित व्यक्ति से बात जरूर कर लें, जानकारों को ही अपने फेसबुक अकाउंट में जोड़े।
- शशांक सावन, एएसपी, झज्जर