फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो एमएम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, खुशगवार हुआ मौसम

दो एमएम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, खुशगवार हुआ मौसम

Thu, 10 May 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
दो एमएम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, खुशगवार हुआ मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के विभिन्न भागों में बुधवार दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में करीब दो एमएम बारिश हुई है। तेज हवाओं से कुछ भागों में बिजली आपूर्ति जरूर बाधित रही।
सुबह मौसम साफ रहा और दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छा गई, तेज हवा के साथ बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। गांव इमलोटा में ओले गिरे। गांव सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में ओलावृष्टि हुई लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार गांव कलियाणा रोड व महेंद्रगढ़ रोड एरिया में भी ओलावृष्टि हुई। मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं के दवाब से कुछ भागों में बिजली आपूर्ति मेें बाधा जरूर आई लेकिन सांय तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। देर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। आंधी और ओलावृष्टि से टमाटर की खेती में नुकसान होने का अनुमान है। जिले के गांव खेड़ी बत्तर और आसपास के पहाड़ी एरिया मेें किसानों ने टमाटर की पौध लगा रखी है। जिन किसानों ने ककड़ी की बेल लगा रखी हैं उनमें भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed