{"_id":"5aea09984f1c1b46098b7a65","slug":"21525287320-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने की एकल बिंदू जीएसटी प्रणाली लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने की एकल बिंदू जीएसटी प्रणाली लागू करने की मांग
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की एकल बिंदू जीएसटी प्रणाली लागू करने की मांग
चरखी दादरी। जीएसटी प्रणाली में आ रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। इस दौरान सभी ने एकल बिंदू जीएसटी प्रणाली को लागू करने की मांग की। इस संबंध में जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा को प्रधानमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा।
हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, दादरी नगर व्यापार मंडल प्रधान रविंद्र गुप्ता, वितरक एसोसिएशन प्रधान प्रवीन गौतम सहित ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान जीएसटी कर प्रणाली में अनावश्यक जटिलताओं के कारण छोटा एवं मध्यम व्यापारी वर्ग काफी परेशानियां झेल रहा है।
इस वर्ग में वो व्यापारी है जो कि छोटे स्तर पर काम करते हैं और कम पढ़े लिखे हैं। इसके कारण इस कर प्रणाली के तहत भुगतान करवाने के लिए उन्हें सीए व अंकाउंटेंट का सहारा लेना पड़ता है जो कि काफी मंहगा पड़ता है। ज्ञापन के जरिए बताया कि व्यापारियों पर प्रथम चरण में ही अधिकतम मूल्य पर जीएसटी कर वसूल कर अन्य व्यापारी वर्ग को इस प्रणाली की जटिलताओं से मुक्त करने के लिए कदम उठाएं। इससे कागजी कार्रवाई में लगने वाला समय तो बचेगा ही साथ में सरकार के राजस्व को बढ़ाने में भी यह सहायक होगा। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, महेंद्र भारद्वाज, नरेश चुटानी, राम दयाल पाहवा, बिट्टू वर्मा, पवन लुहानी, सुरेश ऐरण, रेखराज देवसरिया, सुनील सिलगर, सुरेश ढाकलिया, मितेश कानहोरिया, राजेश खंजाची, स्वर्ण गुप्ता, बलवंत ऐरण, पवन दिल्लीवान, राजकुमार गोयल आदि उपस्थित थे।