फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एन्हांसमेंट से राहत देने की मांग को लेकर धरना शुरू

एन्हांसमेंट से राहत देने की मांग को लेकर धरना शुरू

Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट से राहत देने की मांग को लेकर धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
प्रदेश के कई जिलों में एन्हांसमेंट को लेकर सेक्टर वासियों के धरने के क्रम में सोमवार को यहां भी कई सेक्टरों के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। यहां के निवासियों ने हुडा कार्यालय के सामने एन्हांसमेंट से राहत देने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। जिले में 6726 प्लॉट धारकों पर करीब 131 करोड़ की एन्हांसमेंट है।
बोले, नहीं भरेंगे एन्हांसमेंट
सेक्टर-2, 9 व 9ए के निवासियों ने धरने के दौरान एन्हांसमेंट न भरने का फैसला लिया। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र की तरह आवासीय क्षेत्र की एन्हांसमेंट का खर्च स्वयं वहन करें और जो गलत तरीके से ब्याज दिया गया है उसको माफ किया जाए। सभी सेक्टरों में जो गलत तरीके से पैमाइश दिखाई है। उसे भी ठीक करे। सेक्टर निवासियों ने फैसला किया है कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वे अनिश्चित काल के लिए धरना देंगे और अपनी मांगे मनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

ये रहे धरने में शामिल
सोमवार को शुरू किए गए धरने में सेक्टर-2 के प्रधान बधवार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र रुहिल, गुलाब मलिक, नरदेव दहिया, नरेश जून, तारीफ सिंह छिल्लर, सेक्टर-9 व 9 ए प्रधान राजेश खत्री के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

131 करोड़ की मार
बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 व 9ए और झज्जर के सेक्टर-6 के प्लाट धारकों से भी एन्हांसमेंट वसूलने के आदेश संपदा अधिकारी कार्यालय बहादुरगढ़ को मिल चुके हैं। सेक्टर-9 बहादुरगढ़ के प्लाट धारकों से 724 रुपये प्रति गज और सेक्टर-9ए में 545 रुपये के हिसाब से पेमेंट बनाई गई है। सेक्टर- 9 में लगभग 1550 और सेक्टर-9ए में करीब 2200 प्लाट हैं। कुल मिलाकर जिले के 6762 प्लॉट धारकों पर लगभग 131 करोड़ रुपये एन्हांसमेंट की मार पड़ गई है।

क्या है एन्हांसमेंट
हुडा विभाग नो लॉस नो प्राफिट’ आधार पर काम करता है। हुडा प्रदेश के सभी शहरों में सेक्टर विकसित करने के लिए किसानों से जमीन खरीदता है। उसको प्लॉट के रूप में लोगों को ड्रॉ के माध्यम से अलॉट कर दिया जाता है। उसके बाद किसान अपनी जमीन का कम मुआवजा दिए जाने की अपील अदालत में कर देता है। अदालत किसान का मुआवजा राशि बढ़ाने का आदेश देती है। विभाग किसानों को दी जाने वाली राशि प्लॉट होल्डरों से वसूल कर किसानों को देता है। इसी राशि को एन्हांसमेंट कहते हैं। एन्हांसमेंट प्लॉट होल्डर पर तीन बार आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed