{"_id":"5a3574d94f1c1bc5668b55d0","slug":"21513452761-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाणी फौगाट में श्मशानघाट के रास्ते दूषित पानी जमा होने बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढ़ाणी फौगाट में श्मशानघाट के रास्ते दूषित पानी जमा होने बढ़ी परेशानी
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशानघाट के रास्ते पर जमा है दूषित पानी
चरखी दादरी।
गांव ढाणी फौगाट में दूषित पानी की निकासी न होने पर ग्रामीण नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। श्मशानघाट के रास्ते खराब होने से ज्यादा परेशानी हो रही है।
ग्रामवासी एवं हरियाणा मॉस्टर यूनियन के राज्य उप-प्रधान यादवेंद्र सिंह, प्रवक्ता सूबे सिंह, मास्टर मीर सिंह, लीलाराम, रघबीर, जगदीश, नत्थूराम, रत्न सिंह व नरेंद्र ने बताया कि गांव में श्मशानघाट है। इन दोनो के रास्तों में गंदगी व दूषित पानी का जमाव बना हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यही दोनो गांव के मेन रास्ते हैं। इससे गांव का वातावरण दूषित बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव के बस अड्डे के पास मुख्य गली टूटी में गड्ढे बने हुए हैं और दूषित पानी जमा है। ग्रामीणों ने इस गली का पुन:निर्माण हरनाम चौक तक करवाने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इतना ही नहीं बस स्टैंड से दादरी रोड पर सीमेंट व कंकरीट से बनी सड़क भी खराब है इसमें भी गड्ढे हो गए हैं। गांव की हरिजन बस्ती में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है इस बस्ती में गंदे पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं है। गांव में बिजली के पोल व कंडम तारों की वजह से भी परेशानी बढ़ रही है। बिजली की तारों से भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी फौगाट से खाचरौली रोड पर काफी समय से रोड़े डाल रखे हैं लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।