{"_id":"594ffa7b4f1c1b236c8b475b","slug":"21498413691-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस को लेकर हुआ झगड़ा, महिला चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस को लेकर हुआ झगड़ा, महिला चोटिल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गांव शाहपुर में एक भैंस के कूड़ेदान में मुंह लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के 3 सदस्यों मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी और बाद में उसे धक्के देकर गली में भी फैंक दिया। महिला को चोटें आने के कारण इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता महिला लक्ष्मी का आरोप है कि उसका बेटा भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर लेकर गया था। वापसी में जब वह भैंस लेकर घर की लौट रहा था तो रास्ते में उनकी भैंस ने गांव के ही एक व्यक्ति के गली में रखे कूड़ेदान को मुंह लगा दिया। लक्ष्मी का आरोप है कि इसी को लेकर भैंस पर डंडे बरसाए। जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसके साथ कहासुनी करते हुए उसको खींचकर फट्टे व बैट से पिटाई कर दी और बाद में धक्के मारकर धकेल दिया। इसमें उसे चोटें आई। उधर इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप था कि महिला के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। थाना सदर पुलिस के अनुसार इस मामले में लक्ष्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
भैंस ने कूड़ेदान को मुंह लगाया तो भिड़े दो पक्ष, महिला घायल