फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   207460 quintals of millet reached the markets

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में पहुंचा 207460 क्विंटल बाजरा

Sun, 13 Oct 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
207460 quintals of millet reached the markets
12jjrp22- झज्जर। अनाज मंडी में बोरियों में भरी फसल। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में धान और बाजरा की आवक लगातार जारी है। जिले की मंडियों अब तक करीब 207460 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। वहीं 162190 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। शनिवार को करीब 17 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। करीब 12 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं मंडियों में 250 क्विंटल धान की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन

मंडियों में 11 दिनों से बाजरे की खरीद जारी है। अभी तक जिले की मंडियों में दो लाख सात हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। 162190 बाजरे की खरीद की जा रही है। हर दिन मंडी में हजारों क्विंटल बाजरे की आवक हो रही है। शनिवार को मंडियों में 17 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई, जिसमें से 12 करीब हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है, जबकि जिले की मंडियों में पहुंच रहे पीआर धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

वहीं झज्जर मंडी में अभी तक 70 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 63 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 45 हजार क्विंटल बाजरे की उठान की गई है। सोमवार को 6600 क्विंंटल बाजरे की आवक हुई थी और 5400 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। 5500 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़ती दामी को 3 प्रतिशत किया जाए
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने कहा कि वर्ष दो हजार में चौटाला सरकार में आढ़तियों के लिए 2.50 प्रतिशत दामी तय की गई थी। कोरोना काल में सरकार ने भार ज्यादा होने पर आढ़तियों को सहयोग करने के लिए कहा और 46 रुपये तय किए गए थे। इसके बाद अब आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। आढ़तियों के 2.50 प्रतिशत के हिसाब से नहीं मिल रहे। आढ़तियों की रोजी-रोटी का यही साधन है। सरकार को अब आढ़ती दामी को बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर देना चाहिए।



वर्जन
अभी तक मंडी में 70 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। 63 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। करीब किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed