{"_id":"5c7d6c92bdec22145a0e9264","slug":"201551723666-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को पल-पल बदला मौसम सुबह धुंध, दोपहर को छाए बादल, शाम के समय निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को पल-पल बदला मौसम सुबह धुंध, दोपहर को छाए बादल, शाम के समय निकली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बार-बार देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम दिन भर बदलता रहा। सुबह में जहां कोहरा छाया रहा तो दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया और बादल छाने लगे। इसके कुछ घंटों बाद करीब साढ़े 4 बजे धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक की रही। वहीं सोमवार को सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तो छुट्टी रही लेकिन प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले लोगों को तो अपने काम पर समय पर पहुंचना पड़ा। दिल्ली में प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले अग्रवाल कॉलोनी निवासी मुकेश बंसल ने कहा कि मौसम बार-बार बदल रहा है जोकि सेहत के हिसाब से ठीक नहीं है। बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में कहीं ज्यादा बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं
नागरिक अस्पताल के बाल रोग चिकित्सक डॉ. सुखविंद्र ने कहा कि यह मौसम जहां छोटे बच्चों के लिए खतरनाक है। वहीं उन्होंने बुजुर्गों को भी इससे बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूरा दिन गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। वहीं बुजुर्गों को अपनी सेहत के हिसाब से खान-पान लेना चाहिए। अन्यथा वे बीमारी का शिकार हो सकते हैं।