{"_id":"5bd4c856bdec221a020c50f6","slug":"201540671574-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 1191 वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 1191 वाहनों की जांच
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिये गत रात्रि को देर शाम से अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के दिशा निर्देश अनुसार चलाये गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिला के अलग-अलग स्थानों पर असलाह सहित आवश्यक उपकरणों तथा रिफ्लेक्टिव क्रॉस बैल्ट के साथ नाकों व गश्त पर तैनात रहे। पूरे जिला में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर विशेष नाकाबंदी की गई तथा अनेक स्थानों पर विशेष गश्त पार्टियों को तैनात किया गया। गत रात्रि नाइट डोमिनेशन के तहत चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान जिला के अलग अलग स्थानों पर 1191 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन को इंपाउंड तथा 14 वाहनों के चालान किए गए।
जांच के दौरान 5 आरोपी काबू
विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस को अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों तथा संगीन किस्म के अनेक मामलों में वांछित एक उद्धघोषित आरोपी को झज्जर क्षेत्र से काबू करने में सफलता हासिल हुई । एक वांछित उद्धघोषित आरोपी को बहादुरगढ़ क्षेत्र से काबू किया गया। नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सीआईए झज्जर की एक पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी अनिल पुत्र जय भगवान निवासी गांव सुर्खपुर को झज्जर बहादुरगढ़ रोड कैमल गढ़ मोड़ के पास झज्जर सिटी एरिया से काबू किया गया। वहीं पुलिस चौकी दुलीना की टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों हितेश पुत्र राजबीर निवासी गांव सुरहा जिला झज्जर तथा मोहित पुत्र बीर सिंह निवासी गांव नांगल खुर्द जिला सोनीपत को झज्जर गुरुग्राम रोड से काबू किया गया। नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित एक घोषित आरोपी सुभाष पुत्र ताराचंद निवासी गांव धांधलान जिला झज्जर को बहादुरगढ़ क्षेत्र से काबू किया गया। अभियान के तहत सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने संगीन किस्म के अनेक मामलों में वांछित एक उद्धघोषित आरोपी जय भगवान उर्फ जग्गू पुत्र जय सिंह निवासी गांव डीघल को झज्जर बाईपास एरिया से काबू किया गया।